जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने किशनगंज जिले के 109 पैक्सों को उसना राईस मिल से टैगिंग करने के मामले में पैक्सों को हो रही समस्याओं से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को आज फ़ोन से अवगत कराया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री कार्यालय सचिव श्री अनुपम कुमार को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।