बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सुधा आचार्या मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि किशनगंज जिला के 32 मास्टर रिसोर्स पर्सन का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्क्ष संपन हो गया। सीमांचल जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण केंद्र भेड़ियाडांगी किशनगंज में संपन्न इस प्रशिक्षण के दौरान एमआरपी को सतत् जीविकोपार्जन योजना की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एसजेवाई योजना से जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराया गया। ताकि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
