कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनवाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डेरामारी व आसपास के दर्जनों दिव्यांगजनों ने मौके पर पहुंच अपना यूडीआईडी कार्ड बनवाया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एनामुल हक ने बताया कि शिविर के माध्यम से 32 दिव्यांगजनों का जांच किया गया। दो दर्जन से अधिक दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र निर्गत किया।
