बिहार राज्य के अमौर में नगर पंचायत के चुने गए मुख्य पार्षद , उप मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षद को प्रखंड मुख्यालय सभागार मे विधायक अख्तरूल इमान के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन करवाया गया। सम्मान समारोह के दौरान विधायक अख्तरूल इमान द्वारा जीते हुए सभी प्रत्याशीयो को शाल एवं गूलदस्ता भेट कर मुबारकबाद किया। सम्मान के दौरान विधायक अख्तरूल इमान ने सभी प्रत्याशीयो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप जितने प्रत्याशी जीत कर आए है । आपको बहुत बड़ी जिम्मेदारी पद मिला है। उसको निभाने का काम करने का काम करगे। अमौर पहली बार नगर पंचायत बना है। इसको बखुबी एवं तत्परता के साथ विकास करने का काम करना है। यह आप लोगों के सामने चैलेंज है। नगर पंचायत को सुंदर सुव्यवस्थित बनाना है कारण पहला नगर पंचायत बना है इससे काफी लोगों का उतार-चढ़ाव होगा इसको सही ढंग से पंचायत के विकास करने का काम करेंगे। इतना ही नहीं आपको जनता का सेवा से लेकर उनके हर समस्या को दूर करने का काम आपको करना है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इकराम राही, हिटलर, शाहिद, मो० मुस्लिम, नसीम, रेहान ,शादाब मुनाजिर नाजिम मौजूद थे।