किशनगंज प्रशासन बालू के अवैध खनन और धंधे को रोकने में विफल साबित हो रहा है।इधर लगातार अवैध कारोबारियों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। माफियाओं द्वारा आक्रमकता दिखाई जा रही है। सरकार द्वारा अधिकृत बालू घाटों से जुड़े कारोबारी एक पक्ष हैं और दूसरा पक्ष अवैध तरीके से खनन करने और बेचने में शामिल है।
