किशनगंज जिले में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर ठाकुरगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा नगर स्थित भातढाला, साग ढाला के साथ बशीर नगर छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लिया। जिसके बाद लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी से लोग ने मांग की है कि नगर स्थित भाताला साग ढाला एवं बशीर नगर छट घाट पर नगर द्वारा बिजली की पर्याप्त व्यवस्था कि जाए तथा आने-जाने के लिए सड़कों को दुरुस्त कराया जाए। इस वर्ष पानी ज्यादा हुआ है इसी लिए वैरिकेड की भी व्यवस्था कराई जाए।