Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा के ग्राम रामाकोणा से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से ललित कुमार से साक्षात्कार किया। जिसमे ललित कुमार मलिक ने बताया कि उन्होंने दिनांक 13-11-2022 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि उनकी पत्नी वैशाली मलिक को 28 अप्रैल 2022 को प्रसुती हेतु छिंदवाड़ा के लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ वैशाली मलिक के द्वारा बालक को जन्म दिया था। ललित कुमार मलिक के द्वारा यह कहा गया कि प्रसुती को 6 माह हो चुके थे। लेकिन सरकार द्वारा कोई भी राशि प्राप्त नहीं हुई थी। उन्होंने इसकी शिकायत सी एम हेल्पलाइन पर भी की लेकिन वहाँ पर भी समस्या का समाधान नही मिला था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवाददाता दिनकर पातुलकर ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही खबर को संबंधित अधिकारीयों के पास साझा किया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि दो माह के भीतर ललित कुमार मलिक की पत्नी को जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिला और इस कार्य से ललित कुमार मलिक और उनकी पत्नी बहुत खुश हैं और इसके लिए मोबाइल वाणी का धन्यवाद कर रहे हैं।

Transcript Unavailable.

त्रिपुरा राज्य से कानु हलदार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कुछ दिनों पहले मोबाइल वाणी पर एक सर्वे चलाया गया था जिसमे यूपीआई ,गूगल पे,फ़ोन पे से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया गया था। वह बताते हैं कि इस सर्वे में उन्होंने भाग लिया और उनकी समस्या का समाधान हुआ है इसके लिए वे मोबाइल वाणी का धन्यवाद करते है ।

मध्यप्रदेश राज्य से स्वतंत्र शुक्ला मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रही है कि उनको मोबाइल वाणी के सहयोग से कोविड टीकाकरण के लिए समाधान मिला है । उन्होंने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुरोध करते हुए कहा कि वे सभी लोग जो बहुत ज्यादा बीमार है बीमारी से ग्रसित है वे लोग टीका ना लगवाए क्यूंकि ऐसे में बीमार व्यक्तियों के लिए समस्या बढ़ेगी

बहुत से श्रोताओं को जानकारी होगी कि मोबाइलवाणी ने बीड़ी मजदूर और उनकी समस्याएं को लेकर एक मुहिम शुरू की थी. बहुत से श्रमिकों ने इस मुहिम के तहत श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन भी किया था. मोबाइलवाणी ने इन आवेदनों के बारे में श्रम कल्याण विभाग को पत्र लिखा था. जिसमें आयुक्त को सूचित किया गया कि श्रमिकों को बीड़ी मजदूर कार्ड बनवाने में कितनी परेशानियों का सामना करना पड रहा है. अब उसी पत्र के जवाब में विभाग ने एक पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं. ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

दोस्तों, कहते हैं कि अगर कर्म पूरी निष्ठा से किया जाए तो उसका फल जरूर मिलता है. हमें लग रहा है कि हमारी और आपकी कोशिशें रंग लाने लगी हैं. बीड़ी मजदूर और सुलगते सवाल अभियान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मोबाइलवाणी की पहल के बाद जमुई जिले के भीतर बीड़ी मजदूर कार्ड बनने लगे हैं. इसके साथ ही दूसरा सकारात्मक असर ये हुआ है कि मजदूरों को आवास योजना के तहत राशि का भुगतान होने वाला है... इस सफलता की कहानी आप खुद सुनें बीड़ी मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष शंभू नाथ पांडेय की जुबानी

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश मोबाईल वाणी पर कालीचरण ने बताया कि धीरेन्द्र चौहान और उनकी पत्नी दृष्टिबाधित हैं एवं लॉकडाउन के दौरान जबलपुर [ मध्यप्रदेश ]में फंस गए थे। धीरेन्द्र चौहान की पत्नी गर्भवती थीं तथा इस परिस्थिति में इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। मोबाईल वाणी पर यह खबर चलाया गया था।परिणामस्वरूप अशोक शर्मा के नेतृत्व में मोबाईल वाणी के तरफ से जरूरतमंद दम्पति को सात हजार पांच सौ एकावन रूपये की राशि दी गई है।सरकार से भी इन्होने सहायता की गुहार लगाई थी ,परन्तु वहाँ से कोई सहायता नही मिली

मध्यप्रदेश मोबाइल वाणी के माध्यम से कालीचरण खबर का असर बता रहे है कि अतिरुद्ध चौहान जो की दृष्टिबाधित हैं उनके द्वारा एक खबर रिकॉर्ड कराई गयी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह आर्थिक समस्या से झूझ रहे है ,उनकी पत्नी जो की गर्भवती है इस शिकायत को मोबाइल वाणी पर रखा।। इस खबर के प्रसारित होने के बाद खबर को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र अतिशीघ्र मोबाइल वाणी के माध्यम से उनकी आर्थिक समस्या का समाधान किया गया है अशोक शर्मा जी के नेतृत्व में। इस समय दृष्टिबाधित परिवार मोबाइल वाणी को एवं समस्त मोबाइल वाणी का बहुत बहुत धन्यवाद् दे रहे हैं।