हैदराबाद से अजरूदीन मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि हमारे देश में 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू किया गया था।जिसका वो समर्थन बिल्कुल नहीं करते हैं,क्यूँकि इसे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हर वस्तु पर जीएसटी लग गया है,चाहे वो छोटी चीज़ हो या बड़ी सब पर जीएसटी लागू कर दिया गया है।महँगाई तो है ही साथ ही जीएसटी के लागू हो जाने से कई जगहों पर दुकानदार जीएसटी के नाम पर सामान के दोगुने पैसें वसूलते हैं।जो लोग रोज कमाते हैं और खाते हैं उन आम जनता गरीब परिवारों को इसे बहुत नुकसान होता है।धनाढ्य परिवारों को इसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्यूँकि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती है।जीएसटी लागू होने से कोई फायदा होता अब तक तो नहीं देखा गया है।लेकिन इससे आम इंसान को परेशनियों का सामना करते हुए जरूर देखा जा रहा है।
मध्यपरदेश से शिवकुमार जी मोबाइल वाणी के माधयम से कहते हैं की जीएसटी लागू होने से कोई लाभ होता नज़र नहीं आ रहा है।जीएसटी लागू होने के बाद भी इसमें संशोधन जारी है,साथ ही करों में भी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।सरकार ने इसे लागू तो कर दिया है पर वो खुद ही इसे नियंत्रित नहीं कर पा रही तो लागू करने का क्या फायदा है।सामान की महँगाई दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है।इससे आम जनता को काफी प्रभाव पड़ रहा है।बड़े-बड़े उद्योगपतियों को ही जीएसटी लागू होने से फायदा होता नज़र आ रहा है।छोटे दुकानदारों और पूँजीपतियों को इसे कोई फायदा नहीं हो रहा है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
उत्तर-प्रदेश इलहाबाद से विवेक कुमार रावत जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि जी एस टी लागु करना,सरकार द्वारा उठाया गया गलत कदम है।जी एस टी लागु करने से पहले केंद्र और राज्य सरकार को अच्छे से विचार कर लेना चाहिए था।सरकार द्वारा उठाये गए इस कदम से गरीब और माध्यम-वर्ग बहुत दुखी है।चप्पल-जूतों जैसे दैनिक उपयोग किये जाने वाले सामानो के साथ -साथ, टमाटर जैसे भोज्य-पदार्थो पर भी जी. एस. टी. लगा दिया गया है।बीस से तिस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर का दाम ,आज आसमान छू रहा है।जिस टमाटर की चटनी बना कर लोग खाते थे,आज उसी टमाटर को सब्जी में डालने से पहले कई बार सोच रहे हैं,क्यूंकि टमाटर अभी 120 रुपये किलो बिक रहा है।
