उत्तर-प्रदेश इलहाबाद से विवेक कुमार रावत जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि जी एस टी लागु करना,सरकार द्वारा उठाया गया गलत कदम है।जी एस टी लागु करने से पहले केंद्र और राज्य सरकार को अच्छे से विचार कर लेना चाहिए था।सरकार द्वारा उठाये गए इस कदम से गरीब और माध्यम-वर्ग बहुत दुखी है।चप्पल-जूतों जैसे दैनिक उपयोग किये जाने वाले सामानो के साथ -साथ, टमाटर जैसे भोज्य-पदार्थो पर भी जी. एस. टी. लगा दिया गया है।बीस से तिस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर का दाम ,आज आसमान छू रहा है।जिस टमाटर की चटनी बना कर लोग खाते थे,आज उसी टमाटर को सब्जी में डालने से पहले कई बार सोच रहे हैं,क्यूंकि टमाटर अभी 120 रुपये किलो बिक रहा है।