Transcript Unavailable.
चंडीगढ़ से मिस्टर स्वरणकार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मलेरिया होने के बाद हमे दवा खाने की नौबत ना आये यही ईश्वर से कामना करते है और आशा करते है कि आगे जितने भी आने वाले बच्चे ,बूढ़े ,जवान मलेरिया से मुक्त हो और इनको मलेरिया छू भी ना सके। इसके लिए हमे सबसे पहले अपने घर के आस पास कूड़ा इकट्ठा ना होने दें।कूलर जो घरों में और ऑफिसों में चलाते है उनमे पानी ना जमने दें साथ ही बर्तनों में भी पानी ना जमने दें। मछरों की दवाइयाँ समय से छिड़कते रहे ,गुड़ नाईट या कछुआ चाप का इस्तेमाल करें।
आयुष कुमार जी जिला छत्तीसगढ़ से बताते है कि मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी लगा कर सोना चाहिए और ऐसा करने से मच्छर कुछ बिगाड़ नहीं सकता
छत्तीसगढ़ जिला बिलासपुर से धनेश्वर यादव जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की सोते समय मच्छरदानी लगाकर ही सोना चाहिए और गुड नाईट जलाकर सोना चाहिए
खुजूर सिंह जी जिला बिलासपुर से बताते है कि अगर किसी को मलेरिया हो जाये तो डॉक्टर को दिखा कर उसे अच्छी से अच्छी दवा खिलानी चाहिए। आस पास के इकट्ठे कचड़ों के कारण मच्छर पैदा होते है और मलेरिया फैलता है। रात के समय मच्छर लोगों को परेशान करते है।मलेरिया के लक्षण में व्यक्ति का शरीर कापने लगता है और ठंठ भी लगने लगता है इससे पता चलता है कि व्यक्ति को मलेरिया हुआ है।
बिलासपुर जिले से अनिल कुमार सूर्यवंसी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि मलेरिया से बचने का सहज उपाय है मच्छरदानी लगाकर सोये क्योकि इससे मच्छर नही काटेंगे।
छत्तीसगढ़ से अनिल कुमार सूर्यवंशी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मलेरिया मादा एनोफिलिस मच्छरो के काटने से होता है। मादा मच्छर में प्लास्मोडियम होता है इसलिए मलेरिया होता है। इससे बचने के लिए जमे हुए पानी में मिटटी तेल का छिड़काव करे और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करे ।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के बिलास पुर जिले से बिनश्वर पूरी ने जांनकारी दी कि मलेरिया गंदे पानी एवं कूड़ा कचड़ा जमा होने से होता है।गंदे पानी के जमाव से मच्छर पनपते हैं जिसके काटने से व्यक्ति को मलेरिया होता है।मलेरिया का ईलाज समय पर करवाना चाहिए कई लोगो ने,मलेरिया की वजह से अपने आँखों की रौशनी भी गावां दी है।इसलिए मलेरिया को अनदेखा न करें।
रामवजगत जी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि छत्तीसगढ़ में बीपीएल कार्ड बहुत फर्जी तरीके से बनाये गए है। इसमें सरकार को भी ध्यान देना चाहिए और सरकार के साथ साथ आम जनता अपना बीपीएल कार्ड जो सही नहीं है ,गलत कार्ड है उसे जमा कर दें ताकि उस कार्ड के बदले में कोई गरीब आदमी अपना जीवन यापन कर सके। उन लोगो से निवेदन है की जो इस तरीके का बीपीएल कार्ड इस्तेमाल कर रहे है ,वे स्वयं जा कर अपना बीपीएल कार्ड जमा कर दें,नहीं तो सरकार द्वारा बनाई जा रही एक कानून में ,उस कानून के तहत लोग फस सकते है।
