रामवजगत जी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि छत्तीसगढ़ में बीपीएल कार्ड बहुत फर्जी तरीके से बनाये गए है। इसमें सरकार को भी ध्यान देना चाहिए और सरकार के साथ साथ आम जनता अपना बीपीएल कार्ड जो सही नहीं है ,गलत कार्ड है उसे जमा कर दें ताकि उस कार्ड के बदले में कोई गरीब आदमी अपना जीवन यापन कर सके। उन लोगो से निवेदन है की जो इस तरीके का बीपीएल कार्ड इस्तेमाल कर रहे है ,वे स्वयं जा कर अपना बीपीएल कार्ड जमा कर दें,नहीं तो सरकार द्वारा बनाई जा रही एक कानून में ,उस कानून के तहत लोग फस सकते है।