उत्तरप्रदेश राज्य से आशीष मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ज्ञान छोटा या बड़ा नहीं होता है।और जब कोई किसी को ज्ञान तथा जानकारी दे रहे हो तो उसे छोटा या बड़ा नहीं समझते हुए उस ज्ञान को ग्रहण करना चाहिए तथा उनका सम्मान करना चाहिए।वही वह कहते है कि ज्ञान कितना भी छोटा क्यों न हो,कभी न कभी वह भी काम आता ही है और एक समय वह किसी के लिए बहुत बड़ा ज्ञान भी बन सकता है।