बुढ़मू :14 अप्रैल रविवार को सरहुल के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र से सरहुल का जुलूस निकाला जाएगा। और सभी सरहुल जुलूस बिरसा मुंडा स्टेडियम बुढ़मू पहुंचेगी। सरहुल जुलूस का स्टेडियम बुढ़मू में जुटान होगा। सरहुल जुलूस आयोजन को लेकर कमेटी के द्वारा सारी आवश्यक तैयारी कर ली गई है। साथ ही बुढ़मू प्रखंड के कई गांवों में सरहुल का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान मुंडा पहानों द्वारा गांव के प्रत्येक घरों में ढोल नगाड़े के साथ जाकर नृत्य गान प्रस्तुत करते हुए घरों में सरहुल का फूल लगा रहे हैं। और सरहुल पर्व की बधाई दे रहे है। वही सरहुल पर्व के अवसर पर बधाई देने वालों में प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा, अध्यक्ष धर्म गुरु महेंद्र मुंडा एवं मुंडा समाज के अलावे कई समाज के गणमान्य लोग शामिल है।