झारखण्ड राज्य के राँची जिला के खलारी के निवासी नूरजहाँ खातून ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 26/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड बनाने में समस्या आ रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जय बीर यादव ने इस खबर को सुना और नूरजहाँ खातून जी को प्रज्ञा केंद्र ले जा कर इनका आयुष्मान कार्ड बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से नूरजहाँ खातून जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
