मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला के राजपुर पलसुद्र टांडा कुंडिया के से संगीता मुजल्दे निष्ठा स्वस्थ्य वाणी के माध्यम से कहती हैं कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा था। जिसके के लिए इन्होने मोबाइल वाली पर अपनी इस समस्या को दर्ज किया। जिसके बाद इनकी समस्या को सबंधित अधिकारी के साथ साझा किया गया। इसका असर यह हुआ की 24 /10/2021 को आयुष्मान कार्ड बन गया। जिसके लिए संगीता जी मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही हैं

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले तहसील राजपुर पलसूद टांडा के निवासी नेहा सेनानी उनका समग्र आईडी में नाम नहीं जोड़ रहा था समाधि अधिकारी को साझा किया उनसे बातचीत की इसका असर यह हुआ कि आज दिनांक 22/10/ 2021 को उनका समग्र आईडी में नाम जुड़ गया मोबाइल वाणी को बहुत-बहुत धन्यवाद दी है

पीजी कॉलेज के कैरियर सेल कार्यकर्ता प्रीति गुलवानीया ने बताया सी टेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 19 अक्टूबर से बढ़ाकर 25 अक्टूबर हो गई है सी टेट यानी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा अखिल भारतीय स्तर की पात्रता परीक्षा है इसको पास कर केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय व सैनिक विद्यालय में शिक्षक बन सकते हैं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अफसर डॉ मधुसूदन चौबे ने बताया परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थी कैरियर सेल में संपर्क कर सकते हैं

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को लेकर होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 23 अक्टूबर को जिले में भी दिखाया जाएगा 23 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से सिंधी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम होना है कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने सभी ग्राम पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के बाद जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र लोगों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित करने के निर्देश दिए हैं धन्यवाद

आईआईटी जैम 2022 में रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी थी लेकिन अब इसे 20 से 25 अक्टूबर तक खोला जा रहा है जैम 2022 एग्जाम एमएससी ज्वाइंट एमएससी पीएचडी और अन्य पीजी डिग्री कार्यक्रम के प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में होती है 3 घंटे की परीक्षा में60 सवाल पूछे जाते हैं काउंसलिंग प्रोसेस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

जैव विविधता धरोहर संरक्षण प्रकृतिक संसाधन जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण आदि विषयों के प्रति जागरूकता के लिए 24 अक्टूबर को मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता ऑनलाइन क्विज का आयोजन होगा इसमें सभी वर्ग के लोग रजिस्ट्रेशन करा कर भाग ले सकेंगे प्रतिभागी सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे के बीच किसी भी समय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे

आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के तहत निवाली में जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से रोजगार मेला लगेगा जिला रोजगार अधिकारी टीएस डुडवे ने बताया मेले में आनंद गुजरात पितमपुर सहित बड़वानी जिले की विभिन्न कंपनियां व संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल होकर साक्षात्कार के जरिए युवाओं का चयन करेंगे

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला के ग्राम पंचायत बंदरदा की निवासी राधिका सस्ते ने मोबाइल वाणी पर अपनी एक समस्या दर्ज की थी की उनका समग्र आईडी में नाम नहीं जुड़ रहा था। जिसके बाद मोबाइल वाणी की सहायता से उनका समग्र आईडी में नाम जुड़ गया। जिसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी प्रखंड के भंडारड़ा ग्राम के निवासी सोनाली जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ दिन पहले उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड में सरनेम नहीं जुड़ रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता नीलेश सस्तिया जी ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया और सम्बंधित अधिकारी से बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि सोनाली जी का आधार कार्ड में सरनेम जुड़ गया है। समस्या का समाधान होने से सोनाली जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है। 

Transcript Unavailable.