मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी प्रखंड के भंडारड़ा ग्राम के निवासी सोनाली जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ दिन पहले उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड में सरनेम नहीं जुड़ रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता नीलेश सस्तिया जी ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया और सम्बंधित अधिकारी से बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि सोनाली जी का आधार कार्ड में सरनेम जुड़ गया है। समस्या का समाधान होने से सोनाली जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।