पीजी कॉलेज के कैरियर सेल कार्यकर्ता प्रीति गुलवानीया ने बताया सी टेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 19 अक्टूबर से बढ़ाकर 25 अक्टूबर हो गई है सी टेट यानी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा अखिल भारतीय स्तर की पात्रता परीक्षा है इसको पास कर केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय व सैनिक विद्यालय में शिक्षक बन सकते हैं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अफसर डॉ मधुसूदन चौबे ने बताया परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थी कैरियर सेल में संपर्क कर सकते हैं
