मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से सावन निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बड़वानी जिला की पुलिस उपमहानिरीक्षक निमाड़ रेंज श्री तिलक सिंह ने शुक्रवार को बड़वानी में स्थापित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराजसिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के शुभारंभ के पश्चात अतिथियों ने पेट्रोल पंप परिसर में बादाम के पौधों का भी रोपण किया। इस दौरान श्री तिलक सिंह बताया कि इस पेट्रोल पंप के शुभारंभ हो जाने से जहां पुलिस विभाग को वेलफेयर कार्य के लिए धनराशि प्राप्त होने लगेगी। वहीं आमजनों, शासकीय विभागों के वाहनों को भी शुद्ध एवं सही-सही मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल मिलने लगेगा। उन्होने बताया कि इस पेट्रोल पम्प पर आने वाले सभी ग्राहको को शासन के निर्धारित मूल्य पर जहाॅ डीजल एवं पेट्रोल मिलेगा, वहीं निःशुल्क हवा-पानी एवं स्वच्छता परिसर की सुविधा भी 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी ।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि पेट्रोल पम्प परिसर में शीघ्र ही केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी, जहां लोगो को मानक स्तर का खाद्य पदार्थ भी मिलेगा ।
Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से सावन निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बड़वानी जिला के पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी में रेड रिबन क्लब के तहत् रक्तदान, भय एवं भ्रांतियों के विषय पर एक दिवसीय कार्यशला आयोजित की गई। जिसमें शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी के प्रभारी प्राचार्य श्री टीएल ठाकुर ने तकनीकी षिक्षा के छात्र को समाज से जुड़कर स्वयं तथा देश के विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को समझाते हुए कहा कि छात्र राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर अपना व्यक्तित्व विकास कैसे कर सकते है विस्तार से बताया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के सहायक प्राध्यापक डाॅ0 मुन्ना मोरे एवं एनसीसी के लेफ्टिनेंट ने कहा कि रक्तदान महादान होता है, इसलिए मनुष्य को किसी व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए। उन्होने रक्तदान से संबंधित भय एवं भ्रांतियों को दूर करने के लिए छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही मानव शरीर में रक्त के संचार एवं ब्लड ग्रुप के बारे में विस्तार से बताया। रेड रिबन क्लब की गतिविधियों के तहत् एचआईवी एड्स जैसी गंभीर बीमारी के रोकथाम हेतु बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान संस्था के छात्र-छात्राओं के साथ श्री नवल भोसले, श्री मोहन डावर, श्री दिनेश डावर, श्रीमती निमिषा सोलंकी, भूमिका पाटीदार, श्री अनुराग जोशी, श्री सचिन शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित है।
मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से सावन निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित प्राकृतिक खेती पर किसान संपर्क कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़वानी जिले में भी किया गया। प्रदेश के पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने मण्डी प्रांगण बड़वानी में प्रसारित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किसानों के साथ बैठकर देखा। प्री-वाईब्रेट गुजरात समीट आनंद कृषि विश्व विद्यालय केम्पस में आयोजित प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का आयोजन जिले की बड़वानी, सेंधवा, अंजड़ एवं खेतिया मण्डी में भी किसानों को दिखाया गया।बड़वानी में लाईव प्रसारण के दौरान प्रदेश के पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल के साथ किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री जगदीश धनगर, प्रदेश मोर्चा समिति सदस्य श्री लोकेन्द्रसिंह खेजडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री वासुदेव मुकाती, अनुवभागीय अधिकारी राजस्व बड़वानी श्री घनश्याम धनगर के साथ-साथ कृषि विभाग एवं कृषि उपज मण्डी के अधिकारी व कर्मचारी, दूर-दराज क्षेत्रों से आये किसान बंधु उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
बड़वानी त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 के प्रशिक्षण का आयोजन 18 एवं 19 दिसम्बर को विकासखण्डवार आयोजित किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेखा राठौर से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 दिसम्बर को 10.30 बजे से विकासखण्ड बड़वानी का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी में, विकासखण्ड पाटी का प्रशिक्षण शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 बड़वानी में, विकासखण्ड ठीकरी का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर में, विकासखण्ड राजपुर का प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इसी प्रकार 19 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से विकासखण्ड सेंधवा का प्रशिक्षण शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंधवा, विकासखण्ड निवाली का प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाली में तथा विकासखण्ड पानसेमल का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाली में पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा ।।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले ग्राम पंचायत भंडार दा के निवासी चांदनी सस्ते की समस्या थी यह थी कि उनका समग्र आईडी में नाम नहीं जोड़ा था समस्या को रिकॉर्ड मेरे द्वारा किया गया था और आज दिनांक 17/12/ 2021 में उनका समग्र आईडी में नाम जुड़ गया है इसलिए चांदनी सस्ते मोबाइल वाणी को बहुत-बहुत धन्यवाद
