मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से सावन निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बड़वानी जिला के पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी में रेड रिबन क्लब के तहत् रक्तदान, भय एवं भ्रांतियों के विषय पर एक दिवसीय कार्यशला आयोजित की गई। जिसमें शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी के प्रभारी प्राचार्य श्री टीएल ठाकुर ने तकनीकी षिक्षा के छात्र को समाज से जुड़कर स्वयं तथा देश के विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को समझाते हुए कहा कि छात्र राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर अपना व्यक्तित्व विकास कैसे कर सकते है विस्तार से बताया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के सहायक प्राध्यापक डाॅ0 मुन्ना मोरे एवं एनसीसी के लेफ्टिनेंट ने कहा कि रक्तदान महादान होता है, इसलिए मनुष्य को किसी व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए। उन्होने रक्तदान से संबंधित भय एवं भ्रांतियों को दूर करने के लिए छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही मानव शरीर में रक्त के संचार एवं ब्लड ग्रुप के बारे में विस्तार से बताया। रेड रिबन क्लब की गतिविधियों के तहत् एचआईवी एड्स जैसी गंभीर बीमारी के रोकथाम हेतु बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान संस्था के छात्र-छात्राओं के साथ श्री नवल भोसले, श्री मोहन डावर, श्री दिनेश डावर, श्रीमती निमिषा सोलंकी, भूमिका पाटीदार, श्री अनुराग जोशी, श्री सचिन शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित है।