मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से सावन निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित प्राकृतिक खेती पर किसान संपर्क कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़वानी जिले में भी किया गया। प्रदेश के पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने मण्डी प्रांगण बड़वानी में प्रसारित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किसानों के साथ बैठकर देखा। प्री-वाईब्रेट गुजरात समीट आनंद कृषि विश्व विद्यालय केम्पस में आयोजित प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का आयोजन जिले की बड़वानी, सेंधवा, अंजड़ एवं खेतिया मण्डी में भी किसानों को दिखाया गया।बड़वानी में लाईव प्रसारण के दौरान प्रदेश के पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल के साथ किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री जगदीश धनगर, प्रदेश मोर्चा समिति सदस्य श्री लोकेन्द्रसिंह खेजडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री वासुदेव मुकाती, अनुवभागीय अधिकारी राजस्व बड़वानी श्री घनश्याम धनगर के साथ-साथ कृषि विभाग एवं कृषि उपज मण्डी के अधिकारी व कर्मचारी, दूर-दराज क्षेत्रों से आये किसान बंधु उपस्थित थे।