मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से सखा राम बर्डे निष्ठा स्वस्थ्य वाणी के माध्यम से बड़गाव ग्राम की निवासी लहंगू बाई से साक्षात्कार लिया है। जिसमें लहंगू बाई ने बताया कि दिनांक 11/11/2021 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवायी गयी थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि एक वर्ष से ज्यादा हो गया है उनको विधवा पेंशन की राशि नहीं मिल रही है उन्हें किसी तरह का पेंशन का कोई लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है।इस खबर के प्रसारण के बाद मोबाइल वाणी के संवादाता ने इनकी शिकायत को प्रमुखता से लेते हुए सम्बंधित अधिकारी से बातचीत किया और इनकी शिकायत को फॉरवर्ड किया।खबर का असर ये हुआ की अब उनकी पेंशन चालू हो गयी है , समस्या का समाधान हो गया है । समस्या का समाधान होने से लहंगू बाई बहुत खुश हैं और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही हैं।
