बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला से बेबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम बहुत अच्छा लगता है इसमें बताया गया की अपने अंदर के हुनर को पहचानना चाहिए और उसे बाहर निकालना चाहिए। हुनरबाज़ कार्यक्रम सुनकर उनकी केले की खेती करने की इच्छा जाग उठी है। खेती करने से फायदा भी होता है। हुनरबाज़ कार्यक्रम सुनने के लिए वह अन्य लोगो को भी प्रेरित करती है

बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला से बेबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम के सभी एपिसोड्स बहुत अच्छे लगते है। इस कार्यक्रम में फेरबदल के बारे में बताया गया है। बेबी देवी भी अपनी रसोई के सामानो का अलग अलग तरह से प्रयोग कर के अलग अलग तरह का खाना बनाती है

बिहार राज्य से बेबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्हें हुनरबाज़ के सभी एपिसोड्स बहुत अच्छे लगते है। इस कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर को पहचानने की प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि घर में रंग करवाते हुए सावधानी रखनी चाहिए। क्यों कि रंग अगर आँख में जाता है तो आँख की रौशनी भी जा सकती है। हुनरबाज़ की हर कहानी से कुछ न कुछ सिखने को मिलता है। सभी आत्मनिर्भर बनिए और कुछ कीजिये

बिहार राज्य से बेबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्हें हुनरबाज़ के सभी एपिसोड्स बहुत अच्छे लगते है। इस कार्यक्रम से अपने हुनर को पहचानने की सीख मिलती है और खेती या कुछ व्यापार कर के आगे बढ़ना चाहिए और अपने सपने पुरे करने चाहिए

बिहार राज्य के मधुबनी से बेबी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, इन्हें हुनरबाज़ का कार्यक्रम सभी अच्छे लगते हैं लेकिन इस कार्यक्रम की दूसरी कड़ी जिसमे केले की खेती से सम्बंधित जानकारी थी वो ज्यादा अच्छी लगी थी

बिहार से बेबी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, इन्हें हुनरबाज़ का फेर बदल वाला कार्यक्रम अच्छा लगा और इन्होने इस कार्यक्रम से प्रेरित हो कर अपना चूल्हा बदला। पहले ये लकड़ी में खाना बनाती थीं जिस से समय भी अधिक लगता था और धुआं के कारण बिमारी भी होती थी। लेकिन अब गैस की वजह से समय और सेहत दोनों की बचत होती है

बिहार राज्य के मधुबनी से बेबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति आकाश से बात कर रहीं हैं, आकाश कह रहें हैं कि,हुनरबाज़ कार्यक्रम काफी रोचक जानकारियां जीवन के सम्बन्ध में देता है, तथा इस कार्यक्रम में नए रोज़गार के सम्बन्ध में भी काफी अच्छी जानकारियां दी जाती हैं, इसी लिए इन्हें हुनरबाज़ काफी अच्छा लगता है। तथा आकाश का कहना है की इन्हें ध्रुव तारा वाली कड़ी संख्या काफी अच्छी लगी थी, और इनका ध्रुव तारा इंटर की पढ़ाई अच्छे से करना है।

बिहार राज्य के मधुबनी से आशीष मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, इन्होने हुनरबाज़ का कड़ी संख्या 9 सुना था जिसमें पार्लर खोलने की जानकारी दी जा रही थी। इनका कहना है की महिलाओं के लिए पार्लर एक बहुत ही cअच्छा आय का स्रोत है

बिहार राज्य के जिला मधुबनी के मझौरा से रोहित कुमार मंडल मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, इन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम काफी अच्छा लगता है तथा इनका कहना है की बच्चों को शिक्षा के साथ साथ जीवन जीने का तरीक़ा भी सिखाया जाता है

बिहार राज्य के जिला मधुबनी से चांदनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम अच्छा लगता है। इस कार्यक्रम में बताया गया कोई भी काम शुरू करने पहले उसकी अच्छे से जानकारी ले लेनी चाहिए जैसे कपड़े की दूकान खोलते है तो उस जगह की जानकारी लेनी चाहिए जहाँ दूकान खोल रहे है। इसी तरह अगर नौकरी नहीं मिले तो अपने हुनर के हिसाब से कुछ शुरू करना चाहिए