Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के पंचायत देवगन प्रखंड बोचाहा से मधु कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी पर समूह की दीदी से साक्षात्कार किया। दीदी ने बताया कि जिस तरह से पुरुष शराब पीकर अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ जो हिंसा करते हैं, वह बहुत ही गलत है। साथ ही शराब पीकर सड़क के इधर उधर पड़े रहना और नालियों में गिरे रहना यह बहुत ही गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा शराब बंद होने पर सभी दीदियाँ जिनके पति अपनी पत्नी के साथ हिंसा करते हैं, वह सरकार को धन्यवाद कर रही है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के बुधौली से अनीता देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनैना देवी की बहुत से बातचीत किया। बातचीत में उन्होंने बताया कि छह माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही देना चाहिए। छह माह के बाद बच्चे को ऊपरी आहार की ज़रुरत होती है। ऊपरी आहार से बच्चे का अच्छा विकास होता है इसलिए छह माह के बाद बच्चे को माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार भी जरूर देना चाहिए

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से माया देवी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से गर्भवती महिला के पोषण के बारे में जानकारी देते हुए कहती हैं कि गर्भवती महिलाओ को दस में से पाँच खाद्य समूह खानी चाहिए। दीदी ने पाँच खाद्य समूह के  बारे में जानकारी देकर बताई जिसमे दूध से बनी पनीर, दही, हरी सब्जियाँ और मछली का सेवन करना चाहिए। 

स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभाग प्रयासरत है। आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में से एक महत्वूपर्ण कार्यक्रम नियमित टीकाकरण है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है, ताकि गर्भवती एवं शिशु का ससमय टीकाकरण हो सकें और बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सकें। 

मुजफ्फरपुर जिले में कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन समाहरणालय सभागार शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मोतीपुर ,मड़वन और मुसहरी के विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार एवं बंपर पुरस्कार देकर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने पुरस्कृत किया। कुल 33 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें वैसे लाभार्थी थे जिनका द्वितीय डोज का ड्यू निर्धारित हो गया एवं निर्धारण के 7 दिन के अंदर उन्होंने द्वितीय खुराक ले लिया था।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.