संतोष कुमार मंडल की रिपोट मुज़फ़्फ़रपुर साथियो कोविड के खिलाफ इस जंग को और मजबूत करें।15-18 वर्ष के बच्चों का कोविड_टीकाकरण आगामी 3 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहा है।इसके लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आज नए वर्ष की शुभकामनाएं के साथ 1 जनवरी से शुरू हो गया है,बुकिंग जल्द से जल्द करें ।साथियो आप खुद से रजिस्ट्रेशन करना चाहते है वेब साइड https://selfregistration.cowin.gov.in सभी पात्र नागरिक जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाकर कोविड के खिलाफ इस जंग को और मजबूत करें। साथियो आपसे उमीद है कोई सवाल सुझाव जानकारी टिका करन की अपना अनुभव हमारे साथ बाँटिये जीविका चलते समय अपने मोबाइल के बटन 3 दबा कर मुझे सुनने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

मुज़फ़्फ़रपुर: अनीमिया एक गंभीर लोक स्वास्थ्य समस्या है। इससे जहाँ शिशुओं का शारीरिक एवं  मानसिक विकास अवरुद्ध होता है। वहीँ किशोरियों एवं माताओं में कार्य करने की क्षमता में भी कमी आ जाती है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत ‘ अनीमिया मुक्त भारत’ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। बिहार सहित देश के सभी राज्यों में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 6 विभिन्न आयु वर्ग के समूहों को चिन्हित कर उन्हें एनीमिया से मुक्त करने की पहल की गयी है। 

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के मदरसा जामिया मदीनेत उलूम फकुली में गुरुवार को धर्मगुरुओं का उन्मुखीकरण किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुढ़नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार ने की। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० धर्मेन्द्र कुमार ने उपस्थित  धर्मगुरुओ से कहा कि कोविड टीकाकरण के शत प्रतिशत आच्छादन में आप सहयोग करें। आप अपने स्तर से अपने समुदाय व आस -पास के लोगों से जिन्होंने टीका नहीं लिया है, उनसे टीका लेने की अपील करें । साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में भी इसका प्रचार करें।  जिससे शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया जा सके। 

बिहार राज्य से अंजलि देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं की ये प्रकाश वीओ में गयी थी और समूह को विजिट की जहाँ सभी को स्वास्थ पोषण स्वच्छता और स्तन पान के बारे में जानकारी दी।

बिहार राज्य से सकुंतला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं की जीविका मोबाइल वाणी से गर्भवती धात्री माता के बारे में जानकारी मिली अब ये इस जानकारी को अपने समूह के सभी दीदी को जानकारी देंगी ताकि उन सभी दीदी को फ़ायदा मिल सके।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से मणि कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुराधा दीदी से साक्षात्कार किया। अनुराधा दीदी ने बताया कि जीविका मोबाइल वाणी में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलने से बहुत ही लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला को चार जाँच करवाना आवश्यक है और चौथे महीने के बाद आयरन की गोली देनी चाहिए। जिससे की गर्भवती महिला और बच्चे के स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं होता है

बिहार राज्य से मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता बता रही हैं की आनंद जीविका की बैठक हो रही है जहाँ एक दीदी बता रही है की वो सात महीने की गर्भवती है और जीविका मोबाइल वाणी सुनने से जानकारी मिली है की दस खाद्य समूह में से पांच खाद्य समूह खाना चाहियें जिससे की बच्चा और माँ दोनों का स्वास्थ सही रहता है

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से रणधीर कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि गाँव में कई लोगों के पास पैसा न होने से अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य पर एवं पोषण पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिससे बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि जीविका मोबाइल वाणी को गर्भवती महिला और बच्चों के पोषण पर पूर्ण रूप से ध्यान और सुविधा देनी चाहिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.