बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के थाना मीनापुर से श्वेता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी चाहतीं हैं .

बिहार राज्य के जिला मुज़फरपुर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना की अग्नि परीक्षा में 2 गज की शारीरिक दूरी बनाकर ही हो सकते हैं हम पास। कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं हैl बाज़ार और सभी तरह के निजी व सरकारी कार्यालय खुल चुके हैंl इससे खासकर सड़कों पर और बाज़ार में लगातार भीड़ रहती हैl ऐसे में हमें ज्यादा जागरूक रहने के साथ लोगों को भी जागरूक करना हैl

बिहार राज्य के जिला मुज़फरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि हेपेटाइटिस वायरस से फैलने वाला एक गंभीर संक्रामक रोग है। इससे लिवर में सूजन आ जाती है। हेपेटाइटिस के कुल पाँच प्रकार होते हैं। जिसमें हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, हेपेटाइटिस डी एवं हेपेटाइटिस ई शामिल है। इनमें हेपेटाइटिस बी सबसे अधिक खतरनाक एवं जानलेवा होता है। इसकी रोकथाम जन्म के समय टीका देकर की जा सकती है। थकावट, गहरे रंग का पेशाब, पीला मल, पेट में दर्द, भूख का ख़त्म हो जाना, वजन में अप्रत्याशित कमी, त्वचा एवं आँखों का पीला पड़ना एवं गंभीर स्थिति में मुँह से ख़ून की उल्टी जैसे लक्षण हेपेटाइटिस वायरस संक्रमण के होते हैं।

संतोष कुमार मण्डल:- दुर्गा पूजा  के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर डीसी शशि रंजन एवं एसपी संजीव कुमार ने शुक्रवार की शाम बैठक की। बैठक में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कोविड-19 के मद्देनजर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में सादगी के साथ मनायें। उन्होंने कहा कि पंडाल साधारण होनी चाहिए। प्रतिमा की उंचाई 4 फीट या उससे कम होनी चाहिए। पूजा के अवसर पर रावण के पुतले का दहन का कार्यक्रम नहीं किया जाना है। उपायुक्त ने कहा कि मूर्ति विसर्जन को लेकर पूजा समितियों के साथ बैठक कर विसर्जन स्थल भी चिन्हित करें और पूजा समितियों को इससे अवगत कराएं। सोशल डिस्टेंसिंग से संबंधित 6-6 फीट की दूरी पर गोला बनायें। साथ ही लोग मास्क लगाकर ही रहें। ताकि लोगों को कोविड के संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्पर्श पूजा वर्जित है।सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि वैसे पूजा पंडाल, जहां मेला लगने की संभावनाएं हो वहां के लिए विशेष सतर्क रहें और किसी प्रकार की दुकान नहीं लगने दें। एसपी ने कहा कि वाहन जांच के दौरान हेलमेट के साथ-साथ मास्क की भी जांच करें और बिना मास्क पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलें।

बिहार राज्य के जिला मुज्जफरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बेहतर सामुदायिक स्वास्थ्य की परिकल्पना को साकार करने में जिले में चल रहा ग्रीन चैनल कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। अब आरोग्य दिवस पर ही लाभार्थियों को जरूरी दवाएं मिल जाएंगी। इस प्रोग्राम को केयर के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। ये बातें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एके पांडेय ने कुढ़नी में शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर ग्रीन चैनल की शुरुआत करते हुए कही।

बिहार राज्य के जिला मुज्जफरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि एक कहावत है पहला सुख निरोगी काया, अर्थात पहला सुख रोगमुक्त रहना है बीमारी से युक्त नहीं होने देना है। यह तभी संभव है जब हमारा भोजन पोषणयुक्त हो, जीवनशैली संयमित हो और शारीरिक श्रम को हम अपने जीवन में नियमित तौर पर शामिल करें। वहीं इस कोरोना संक्रमण के समय में इस बात की महत्ता और भी ज्यादा बढ़ गयी है कि हम कैसे अपने कोरोना संक्रमण को अपने से दूर रखें। इस संबंध में डब्ल्यूएचओ ने एक पोस्टर जारी करते हुए कुछ सुझावों पर अमल करने को कहा कि जिसकी बदौलत हम अपने शरीर को फिट रख सकते हैं।

मोबाइल वाणी पर आज डी पी एम दीदी के संदेश सुने जो खास आप सबों के लिए प्रस्तुत है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने इस खास संदेश को।

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना महामारी की वजह से सरकार लगातार प्रयास कर रही कि इस महामारी से लोगो को बचाया जा सके और प्रत्येक दिन तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या पर लगाम लगाया जा सकें, जिसके तहत लॉकडाउन एवम अनलॉक की प्रक्रिया को शुरू किया गया, लेकिन आये दिन सरकार के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाते लोग दिख रहें है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पुरी जानकारी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.