बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा से सुमिंतरा मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती हैं,कि मुन्नी को आगे पढ़ाना बहुत जरुरी है , अभी शादी के लिए कोई घबराहट नहीं
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ट्यूबर क्लोसिस(टीबी) या यक्ष्मा कोरोना वायरस की तरह ही संक्रमण से फैलने वाला रोग है। जो दुनिया की 10 सबसे ज्यादा गंभीर रोगों में से एक है। ऐसे में पहले से ही टीबी से ग्रसित मरीजों के लिए कोरोनाकाल विशेष सतर्कता बरतने का है| क्योंकि इन मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है। जिसके कारण उनमें संक्रमित होने की की संभावनाएं अन्य मरीजों से कई गुना अधिक है।
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत सदर अस्पताल में गुरुवार को परिवार नियोजन पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. शैलेश प्रसाद सिंह ने किया । मौके पर सिविल सर्जन ने कहा मिशन परिवार विकास के तहत इस मेले में पुरुष और महिला दोनों की सहभागिता होनी चाहिए। यह मेला लोगों को परामर्श के साथ साथ निःशुल्क गर्भनिरोधक साधनों को उपलब्ध कराएगा। यहां नसबंदी के अलावा परिवार नियोजन के और भी विकल्प मौजूद हैं। जिन लोगों को जिस भी तरीकों में रुचि है वे उस विधि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी ब्लॉक से रजनीश उत्तम सीएलएफ के अंतर्गत एनआरपी के पद पर कार्यरत है ,मोबाइल वाणी के माध्यम से या बताना चाहतें है ,कि पर्वत व्यू की बैठक में उन्हों ने उत्तम सीएलएफ के अंतर्गत सीएनआरपी के पद पर कार्यरत रागनी से साक्षात्कार लिया। जिस में उन्हों ने बताया कि बच्चे के जन्म के 1 घंटे के बाद माँ का पीला गाढ़ा दूध ही बच्चे को देना चाहिए। बच्चे को माँ का गाढ़ा पीला दूध पिलाने से बच्चे में में बिमारियों से लड़ने की क्षमता आती है ,बच्चे का दिमाग तेज़ होता है ,माँ बच्चे का एक दूसरे से लगाव बढ़ता है ,और बच्चे को 6 महीने तक माँ का दूध पिलाना चाहिए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला मुज्जफरपुर से चंचला कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती है कि आंगनवाड़ी केंद्र पर एएनएम दीदी द्वारा कहा जाता है कि चार बच्चा बीसीजी का टीका लगाने के लिए रहेगा तभी हम किसी बच्चे को बीसीजी का टीका लगाएंगे। क्या यह सही है या गलत इसके बारे में जानकारी चाहिए ?
जैविक खेती एक ऐसी पद्धति है जिसमें भूमि की उर्वरा शक्ति लंबे समय तक बनी रहती है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
