बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर प्रखंड के ग्राम पोस्ट हरनाई से सीएनआरपी सुषमा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतीं है,कि स्वास्थ पोषण ,मोबाइल वाणी के बारे में चमकी बुखार के बारे में और बल विवाह रोकने इन सब मुद्दों पर चर्चा की गयी है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि चमकी होने के मुख्य कारणों में कुपोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना माना जाता रहा है। मुजफ्फरपुर तथा वैशाली में कुपोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास की डोर अब आयुर्वेद थाम रही है। जिसमें बच्चों को स्वर्णप्राशन करा कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास किया जाएगा। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल ,कदमकुआं के प्राचार्य डॉ दिनेश्वर प्रसाद ने कहा कि मुजफ्फरपुर तथा वैशाली के वैसे गांव जहां चमकी से सबसे ज्यादा बच्चे आहत हुए हैं, वह उन गांवों को गोद लेगें और 0 से 10 साल तक के बच्चों को छह माह स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि समाहरणालय के सभाकक्ष में बुधवार को एईएस समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में विभिन्न कोषांगों द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। प्रचार- प्रसार जागरूकता कोषांग के द्वारा अभी तक किए गए कार्यों एवं आने वाले दिनों में किए जानेवाले कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि पूरी तन्मयता एवं गंभीरता के साथ एईएस/ चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि 8 मार्च को विश्व सहित हमारे देश में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। महिलाओं के बचपन से लेकर उनके मां बनने तक के सफर में कई तरह के बदलाव आते हैं। कई मौकों पर वह परिवार की मुख्य कड़ी में भी शामिल होती हैं, पर शायद यह कम लोगों को पता होगा कि हर तीन में एक महिला मानसिक अवसाद से गुजर रही होती हैं। जिसे कुछ तो सकारात्मक ढंग से अपनाती हैं तो कुछ इसे स्वीकार नहीं कर पाती।

Transcript Unavailable.

मेज़फ्फरपुर जिले के मुसहरी प्रखंड के संगम सीएलएफ में कार्यरत एमआरपी विभा कुमारी ने चमकी बुखार पर दीदियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.