बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के पंचायत जोगन प्रखंड बुझा से मधु कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ओआरएस के घोल को बनाने की जानकारी देते हुए बताती हैं कि साफ़ बर्तन में एक लीटर स्वच्छ पानी लेकर ओआरएस का एक पूरा पैकेट मिला देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अगर बच्चा बेहोश हो, तो तैयार किया गया घोल बच्चे को दें। साथ ही 24 घंटे के अंतराल के बाद बनाए गए घोल को उपयोग ना करें और ओआरएस का पैकेट निकटतम सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र आशा के पास निशुल्क उपलब्ध
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के पंचायत जोगन प्रखंड बुझा से मधु कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि बच्चा अगर दिन में एक ही बार भोजन किया है, तो रात में सोने से पहले भर पेट भोजन अवश्य करवा दें
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के पंचायत जोगन प्रखंड बुझा से मधु कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चमकी बुखार आने पर जानकारी देते हुए कहती हैं कि अगर बच्चे को तेज बुखार आ रहा हो, तो बच्चे को बाएं या दाएं लिटाकर साथ में सो जाएँ। साथ ही सोने से पहले बच्चे के शरीर से कपडे हटा दें और बच्चे के गर्दन को सीधा रखें। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे के सोते समय यह ध्यान दें कि अगर मुँह से झाग या लार गिर रहा हो, तो स्वच्छ कपड़े से पोछ दें। जिससे कि बच्चे को साँस लेने में तकलीफ न हो
मुजफ्फरपुर : विश्व योग दिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित मेगा कैंप के आयोजन पर जीविका दीदीयों में काफी उत्साह दिखा। जीविका दीदियाँ चिंता मुक्त होकर इस दौरान आम लोगों को टीकाकरण केंद्र पर लाने में जुटी रही। जीविका दीदीयों का यह उत्साह उर्दू मध्य विद्यालय मड़वन पर अल्पसंख्यक समुदाय की दीदीयों में भी देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में आकर अल्पसंख्यक जीविका दीदीयों ने टीकाकरण कराया।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से रेखा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती है कि टीका लगवाने के बाद अगर बुखार हो जाये तो उसके लिए क्या उपचार किया जाये जो सही रहे।
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के पंचायत जोगन प्रखंड बुझा से मधु कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तेज बुखार आने पर जानकारी देते हुए कहती हैं कि अगर बच्चे को तेज बुखार आए तो स्वच्छ पानी से पुरे शरीर को पोछे। साथ ही पंखा के हवा को भी लगने दें। जिससे उसके बुखार के तापमान में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की सलाह से हमें अपने बच्चे को बुखार के लिए पैरासिटामोल देना चाहिए और स्वच्छ पानी में ओआरएस का घोल बनाकर बच्चे को पिलाएं
संतोष कुमार मंडल (मोबाइल वाणी रिपोट) :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से शुक्रवार की शाम 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा रद करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही एक और अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को ग्रेस अंक देकर पास करने का निर्णय लिया गया है। जिसमे 10वीं व 12वीं के जिले के 12 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिला है। इनका परिणाम शनिवार को शाम तक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा। परिणाम जारी होने से ये छात्र इंटर व स्नातक में दाखिले आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से कहा गया कि स्थिति सामान्य होने के बाद यदि परीक्षा होती तो इसमें काफी विलंब हो जाता। छात्रों के भविष्य को देखते हुए बोर्ड ने ये निर्णय लिया है। बता दें कि जिले में मैट्रिक में 75 और इंटर में करीब 55 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। डीईओ अंसारी जी ने कहा कि बोर्ड के इस निर्णय से जिले के करीब 12 हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिला है। ये विद्यार्थी इंटर व स्नातक में नामांकन से वंचित होने से बच जाएंगे।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुज़फ़्फ़रपुर जिला से संतोष कुमार मंडल मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सभी जिलों में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों यानी 18 जून तक राज्य के 11 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।साथ ही लोगों को खुले स्थान मैदान, आम और लीची के बगानों में नहीं रहने की अपील जारी की गई है। यहां पर बिजली गिरने की आशंका है। रेड अलर्ट वाले जिलों में उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के अलावा दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय शामिल है। यहां मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ अत्यधिक बारिश की आशंका है। इस वजह से लोगों से घर से कम निकलने की अपील की गई।
