राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबर और शाम के मौसम में खासा बदलाव आया है। पिछले एक-दो दिन से सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं, इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइएमडी के अनुसार 21 और 22 नवंबर को उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है।