बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से संतोष कुमार मंडल जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी दी कि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस संचालकों के लिए बिहार सरकार द्वारा एक निश्चित दर लेने का आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत अलग अलग वाहनों के लिए अलग अलग दर निर्धारित किया गया है। इस आदेश के बाद एम्बुलेंस के संचालको द्वारा मरीजों से मनमाना किराया नहीं लिया जा सकेगा।
