बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के मुशहरी के पंचायत प्रहलादपुर से इंदु देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से चमकी बुखार के लक्षणों की जानकारी देते हुए कहती है कि दाँत लगना ,मुँह से झाग निकलना ,तेज बुखार आना ,बेहोश हो जाना ,उल्टी आना इत्यादि। ऐसे में बच्चे को चमकी बुखार में झाड़ फुंक के चक्कर में नही रहना चाहिए वरण जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए।हर दीदी के पास एम्बुलेंस नम्बर रहना चाहिए जिससे बच्चे को जल्द उपचार मिले। इसके साथ बच्चा का शरीर तप रहा है तो सूती कपडे को भिगोंकर शरीर को पोछना चाहिए और ओआरएस का घोल बनाकर सही समय पर देना चाहिए।