बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के प्रखंड मुशहरी के पंचायत प्रहलादपुर से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि बच्चे के छह माह पूरा होने पर उसे पूरक आहार देना शुरू करना चाहिए। क्योंकि छह से बारह माह के बच्चे को दूध उसके ऊर्जा की जरुरत को आधे से अधिक मात्रा में पूर्ति करता है। बारह से तेईस माह के बच्चे को दूध उसके ऊर्जा की हिसाब से एक तिहाई ही पूर्ति करती है। छह माह के बचे को दूध के साथ ऊपरी आहार देने से बच्चे का मानसिक और शरीरिक विकास अच्छा रहता है। समय अनुसार बढ़ते उम्र के बच्चे को पोषण की सही मात्रा मिलना जरुरी है। बच्चे के सात खाद्य समूह होता है जिसमे से चार जरूर खिलाना चाहिए। छह से आठ माह के बच्चों को पाव भर की कटोरी से आधी कटोरी दिन में दो बार और नौ से इग्यारह माह के बच्चे को पाव भर की कटोरी से आधी कटोरी दिन में तीन बार और बारह से तेईस माह के बच्चे को पाव भर की कटोरी से पूरी कटोरी दिन में तीन बार खिलाना चाहिए