स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभाग प्रयासरत है। आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में से एक महत्वूपर्ण कार्यक्रम नियमित टीकाकरण है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है, ताकि गर्भवती एवं शिशु का ससमय टीकाकरण हो सकें और बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सकें।
