बिहार राज्य के जिला मुज़फ़्फ़रपुर के प्रखंड कांटी से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से जीनत परवीन से साक्षात्कार लिए जिसमे उन्होंने बताया कि जीविका मोबाइल वाणी सुनकर बहुत सी जानकारी को अपनाया है। इनके घर में एक बेटी है जिसको ये धुप में नहीं जाने देती है, भूखे पेट सोने नहीं देती है ,खाने में मीठा जरूर खिलाती है। हाथ धो कर ही बच्चों को खाना खिलाती है और खाने देती है।साथ ही दो वर्ष के छोटे बच्चे को भी पूरक आहार की जानकारी के अनुसार खान पान कर रही है।इसके आलावा मोबाइल वाणी से उन्हें डॉक्टर सलाह की जानकारी भी मिलती है। इसके साथ ही कामयाब दीदियों की कहानी भी इन्हे ज्यादा पसंद इसको सुन कर इन्हे प्रेरणा मिलती है की ये भी जीवन में कुछ कर सकती है।इतना ही नहीं इन्होने मोबाइल वाणी पर अपनी दीदी की कामयबा दीदी की कहानी सुनाई जिसमे बताया गया था की शादी के बाद वे अपना ससुराल में नहीं गयी क्योंकि वहाँ पर शौचालय नहीं था फिर उस महिला ने समूह से पैसा उठा कर शौचालय का निर्माण कराया उनकी कहानी सुनकर इनकी साथी महिला को इतना साहस मिला की उन्होंने ने भी समहू से पैसा उठा कर शौचालय का निर्माण कराया।इनका यह भी मानना है कि मोबाइल वाणी सुन कर लोगो के स्वास्थ्य में बहुत फर्क आया है। जिनके पास जानकारी का आभाव था उन्होंने जानकारी प्राप्त कर कोरोना का टीका लिया अपना इलाज करवाया।इनका कहना है कि जरुरी नहीं की हर इंसान अखबार पढ़ता हो या टीवी देखता हो पर आज हर एक इंसान के पास मोबाइल है जिसमे वह मोबाइल वाणी सुन कर बहुत कुछ कर सकता है।
