बिहार राज्य के जिला मुज़फ़्फ़रपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुजफ्फरपुर जिले में कोविड से बचाव में टीकाकरण ने निश्चित ही एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। टीकाकरण ने लोगों के मन से कोविड का भय दूर किया  वहीं टीकाकरण के प्रति भी लोगों का नजरिया बदला है । जिसका असर प्रतिदिन कोविड टीकाकरण केंद्रों पर देखने को मिलता है। टीका लेने वालों में से बहुतों का मत यह भी है कि समय से टीकाकरण के दोनों डोज लेने पर संभावित तीसरी लहर से भी निपटा जा सकता है। केन्द्र पर जितनी संख्या पहले डोज लेने वालों की होती है उतनी ही दूसरे डोज लेने वालों की भी।