मुजफ्फरपुर जिले में समाज कल्याण एवं केयर इंडिया के साझा प्रयास से कोविड 19 में अनाथ हुए बच्चों को राशन सामाग्री उपलब्ध कराने के लिए समाहारणालय परिसर से दो वाहनों को जिलाधिकारी प्रणव कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौके पर जिलाधिकारी ने इस कार्य की खूब प्रशंसा की और अनाथ हुए बच्चों के लिए समाज को भी आगे आने को कहा।