मुजफ्फरपुर जिले में मातृ, शिशु एवं छोटे बच्चों को कुपोषण के दंश से बचाने के लिए बी बी कॉलेजिएट के सभागार में सोमवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण का आगाज किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने किया। इस प्रशिक्षण में सीएचसी कांटी, सकरा रेफ़रल अस्पताल एवं सदर अस्पताल के डाक्टरों एवं नर्सों को एमआईवायसीएन सेवाओं (मातृ, नवजात एवं शिशु पोषण सेवा) एवं गुणवत्ता सुधार से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
