मुजफ्फरपुर जिले में कालाजार रोगियों की खोज के लिए आशा को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए कुल 8 बैच में 15 से 20 नवंबर तक सदर स्थित एमसीएच भवन में आशा दीदी को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें वे लक्षण के आधार पर रोगियों की पहचान करेगी। कोविड को ध्यान में रखते हुए पारू और मीनापुर के लगभग 50 आशा दीदी को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। लक्षण दिखते ही कराएं इलाज, सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है समुचित व्यवस्था डॉ सतीश ने कहा कि कालाजार का लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पतालों में जाँच करानी चाहिए और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उचित व समुचित इलाज कराना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में जाँच एवं इलाज की मुफ्त समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। - छिड़काव के दौरान इन बातों का रखें ख्याल : - छिड़काव के पूर्व घर की अन्दरूनी दीवार की छेद/दरार बंद कर दें। - घर के सभी कमरों, रसोई घर, पूजा घर, एवं गोहाल के अन्दरूनी दीवारों पर छः फीट तक छिड़काव अवश्य कराएं छिड़काव के दो घंटे बाद घर में प्रवेश करें।
