मुज़फ़्फ़रपुर जिले में कोविड टीकाकरण की संख्या बढ़ाने को लेकर प्रारंभ किये गये अभियान में हर घर दस्तक नामक एक नये अभियान को शामिल किया गया है। कोविड टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए 3 नवम्बर से हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत कि गयी है जो 30 नवम्बर तक चलेगी। यह अभियान काफ़ी महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस अभियान की मदद से स्वास्थ्यकर्मी सुदूरवर्ती तथा दुर्गम क्षेत्रों में घर—घर जाकर आमजन, महिला, वृद्ध, दिव्यांग आदि का कोविड टीकाकरण कर रहे हैं। कोविड टीकाकरण के लिए तैयार सेशन साइट तक नहीं पहुंच पाने वाले लोगों के लिए भी हर घर दस्तक अभियान मददगार बन रही है।
