मुजफ्फरपुर जिले में मासिक धर्म को लेकर महिलाएं काफी आशंकित रहती हैं। इस दौरान वह क्या करें और क्या न करें जैसी स्थिति में रहती है। इसी बीच अगर किसी महिला के टीकाकरण और मासिक का पहला दिन अगर एक हो तो वह एक बार ठहर जरूर जाती है। दरअसल यह सारी बातें सोशल मीडिया के द्वारा फैलाया गया भ्रम है, जिसे डब्ल्यूएचओ ने पोस्टर के द्वारा भ्रामक और तथ्यों से दूर बताया है।