बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के कांटी प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत से अंशु भारती ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। उन्होंने बताया कि जीविका मोबाइल वाणी पर स्वास्थ्य सम्बंधित बहुत सारी जानकारिया मिलती है। साथ ही उन्होंने बताया कि जब उनकी बहु गर्भवती थी तो उन्होंने अपनी बहुत को जीविका मोबाइल वाणी सुनने का सुझाव दिया था। उनकी बहु ने जीविका मोबाइल वाणी से जानकारी प्राप्त कर सभी सावधानियों पर अमल किया। जिससे उन्होंने एक तंदरुस्त बच्चे को जन्म दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि जीविका मोबाइल वाणी पर चमकी बुखार से बचाव की भी जानकरी मिलती है। जिससे सभी को काफी लाभ होता है।
