बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के काँटी प्रखंड से फरज़ाना परवीन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों के मन में काफी भ्रम था। साथ ही फरज़ाना परवीन ने बताया कि इन्होने जीविका मोबाइल वाणी पर कोविड वैक्सीन के बारे में सुना और इससे प्रेरित हो कर उन्होंने खुद कोरोना का वैक्सीन लिया साथ ही अपने परिवार वालों को भी वैक्सीन लगवाया। साथ ही उन्होंने बताया कि वे समूह की दीदियों को भी जीविका मोबाइल वाणी सुनने के लिए प्रेरित करती हैं और सभी को वैक्सीन लेने के लिए भी कहती हैं।