बिहार राज्य के मुज़्ज़फरपुर जिला के प्रखंड कांटी के हरचंदा पंचायत से रिंकू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि ये और इनका परिवार जीविका मोबाइल को सुनते है जिससे स्वास्थ्य सम्बन्धी कई जानकारियाँ मिलती है और इसी जानकारी को ये अपने परिवार में सदस्यों के साथ साझा की। जिसके फलस्वरूप डेढ़ वर्ष के बच्चे के खान पान पर ध्यान दिया जाने लगा उसे सही समय पर खाना खिलाती है और अगर बच्चा सो भी गया है तो उसे उठा कर कुछ मीठी चीज खिला कर सुलाती हैं । उनके बच्चे अभी स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं। इसके अलावा चमकी बुखार की जानकारी लेती हैं और दीदियों को भी चमकी बुखार से जुड़ी जानकारी को बताती हैं कि अगर बच्चे में चमकी बुखार के लक्षण दिखाई पड़े बच्चे को तेज बुखार आ जाये तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करे ना कि ओझा बैध के पास जाये इससे बच्चे को नुकसान होगा। आगे वह कहती है कि जीविका मोबाइल वाणी सभी लोग सुने क्यूंकि इसमें स्वास्थ सम्बन्धी जानकारिया गर्भवती महिलाओं एवं बच्चे के स्वास्थ से जुड़ी जानकारियां मिलती है जो हमारे लिए लाभकारी है ,इन जानकारियों को सुन कर हम और हमारा परिवार स्वस्थ रह सकता है।