बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सदर अस्पताल में जीविका के दीदीयों द्वारा संपोषित दीदी की रसोई का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रणव कुमार द्वारा सोमवार को किया गया। यह रसोई संगम जीविका संकुल स्तरीय संघ से जुड़ी दीदीयों के द्वारा चलाया जाएगा। मौके पर जिलाधिकारी ने  दीदी की रसोई की व्यवस्था को देखा और सराहना करते हुए कहा कि यह रसोई अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके परिजनों के लिए साफ और स्वादिष्ट खाना उपलब्ध कराएगी। वहीं उनके परिजनों को भोजन के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।  इसके साथ ही अस्पताल में कार्यरत कर्मियों को भी अस्पताल के अंदर कम दाम पर भोजन उपलब्ध हो जाएगी।