बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि 8 जुलाई 2021 से शहरी क्षेत्र में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के मद्देनजर व्यापक प्रचार -प्रसार कर लोगों को मोबलाइज करने का भी निर्णय लिया गया।
