बिहार राज्य के मुज़फ़्फ़रपुर जिला से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बच्चों के समुचित पोषण के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी क्षेत्रों में एनर्जी डेन्स न्यूट्रीशन फूड रेसिपी की शुरुआत हुई है। इसमें पूरक पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन से छह साल के बच्चों को सत्तू, घी, मूंगफली और गुंड का बना हुआ लड्डू परोसा जाएगा। कांटी की बाल विकास प्रखंड पदाधिकारी बीनू कुमारी ने बताया कि जिले की सभी सेविका तथा सहायिका को लड्डू बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जुलाई माह से ही इसे देने की शुरुआत होगी। कांटी के पानापुर हवेली आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 112 पर भी लड्डू बनाकर बच्चों के बीच वितरित भी किया गया है। कुपोषण से लड़ेगा नया साप्ताहिक मेन्यू सोमवार - पौष्टिक लड्डू मंगलवार - सत्तू लड्डू, अंकुरित चना, गुड़ बुधवार - पौष्टिक लड्डू, चना गुड़, दूध गुरुवार - सत्तू लड्डू, चना गुड़ शुक्रवार - पौष्टिक लड्डू, चूड़ा गुड़ शनिवार - सत्तू लड्डू, चुड़ा गुड़
