मुजफ्फरपुर : विश्व योग दिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित मेगा कैंप के आयोजन पर जीविका दीदीयों में काफी उत्साह दिखा। जीविका दीदियाँ चिंता मुक्त होकर इस दौरान आम लोगों को टीकाकरण केंद्र पर लाने में जुटी रही। जीविका दीदीयों का यह उत्साह उर्दू मध्य विद्यालय मड़वन पर अल्पसंख्यक समुदाय की दीदीयों में भी देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में आकर अल्पसंख्यक जीविका दीदीयों ने टीकाकरण कराया।
