बिहार राज्य के जिला मुज्जफरपुर के मुशहरी प्रखंड के संगम सीएलएफ की सीएनआरपी के पद पर कार्यरत रज़िया खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि वे हमेशा जीविका मोबाइल वाणी सुनती है और जिससे उनके जीवन में बदलाव आये है। उन्होंने कहा कि जीविका मोबाइल वाणी सुनकर तरह तरह की स्वास्थ सम्बन्धी जानकारियां मिलती है। जैसे कोरोना टीकाकरण के सम्बन्ध में जानकारी , चमकी बुखार एवं स्वास्थ संबंधी जानकारियां । उन्होंने बताया कि जो स्वस्थ है, वह बेफिक्र हो कर कोरोना का टीका लगवा सकते है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके और पहला डोज लेने के बाद दूसरा डोज लेना भी जरुरी है ।उन्होंने कहा कि मोबाइल वाणी सुनने के बाद उनके व्यवहार में किस किस प्रकार के परिवर्तन आये है ,जिसे उन्होंने अपने परिवार में अपना रही हैं और बच्चों के खान पान में अपना रही हैं। पहले जानकारी के अभाव में अच्छे से बच्चों का ख्याल नहीं रख पाती थी परन्तु अब रखती हैं। रज़िया खातून कहती हैं कि वह अपने बच्चों को धुप में जाने नहीं देती हैं ,और रात में कभी भी भूखे पेट नहीं सोने देती और खाना बनाते समय साफ़ सफाई का खास ध्यान रखती हैं और बच्चो को भी हाथ धो कर खाना खाने को कहती हैं दिन में दो बार स्नाना कराती है । वह कहती हैं उन्हें जीविका मोबाइल वाणी की जानकारियों को सुनना अच्छा लगता है परन्तु उन्हें चमकी बुखार से जुड़ी बातें सुनना ज्यादा अच्छा लगता है। इन सब बातों को वह समूह की दूसरी महिलाओं को भी बताती हैं और मोबाइल वाणी सुनने को कहती हैं।
