बिहार राज्य के जिला मुज्जफरपुर के अब्दुल नैयर से रेखा देवी सर्वात्तम सीएलएफ के अन्तर्गत सीएनआरपी के पद पर कार्य करती हैं उनसे मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि वे हमेशा जीविका मोबाइल वाणी सुनती है और उन्होंने बताया कि मोबाइल वाणी पर तरह तरह की जानकारियां दी जाती है जैसे चमकी बुखार ,स्वस्थ संबंधी,गर्भवती महिलाओं से जुड़ी बातें स्तानपन आदि के बारे में जानकारियां दी जाती है। उन्होंने बताया कि मोबाइल वाणी सुनने के बाद उनके व्यवहार में किस किस प्रकार का परिवर्तन आया है जिसे उन्होंने अपने परिवार में अपना रही हैं और बच्चों के खाना पान में अपना रही हैं। पहले जानकारी के अभाव में अच्छे से बच्चों का ख्याल नहीं रख पाती थी परन्तु अब रखती हैं। रेखा देवी कहती हैं कि वह अपने बच्चों को धुप में जाने नहीं देती हैं ,और रात में कभी भी भूखे पेट नहीं सोने देती और खाना बनाते समय साफ़ सफाई का खास ध्यान रखती हैं और बच्चो को भी हाथ धो कर खाना खाने को कहती हैं स्नाना कराती है । वह कहती हैं उन्हें जीविका मोबाइल वाणी पर सभी कहानी सुनना अच्छा लगता है परन्तु उन्हें चमकी बुखार से जुड़ी बातें सुनना ज्यादा अच्छा लगता है। इन सब बातों को वह समूह की दूसरी महिलाओं को भी बताती हैं और मोबाइल वाणी सुनने को कहती हैं।