बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से संगम सीएलएफ की अध्यक्ष आशा देवी से साक्षात्कार ले रहे हैं ,जिसमे उन्होंने बताया कि मोबाइल वाणी एक ऐसा सन्देश है जो सभी दीदियों को प्राप्त होता है जिस से दीदियों में परिवर्तन आता है और उन्हें बहुत सी बातो की जानकारी भी मिलती है जैसे कि वो कैसे अपने बच्चों को चमकी बुखार से बचा कर रख सकती है। किस तरह से बच्चो के खान पान व उनकी साफ़ सफाई का ध्यान रख कर बच्चो को चमकी बुखार से लड़ने के लिए उन्हें सक्षम बनाया जा सकता है। मोबाइल वाणी के द्वारा बहुत सहयोग मिला है। मुजफ्फरपुर में चमकी बुखारएक ऐसी बीमारी थी जिसके कारण कितने बच्चे बच्चियों की मौत हो गयी परन्तु मोबाइल वाणी के माध्यम से इस बीमारी से महिलाये जागरूक हो रही है। और अपने बच्चो का ध्यान रख रही है।
